सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

(धारावाहिक उपन्यास, एपिसोड-5)

हम दोनों का परिचय जानने के बाद उस आदमी ने अपना परिचय इस प्रकार दिया – उसके अनुसार :
उसका नाम रालसन था और वह पेशे से एक चोर था. उसका ठिकाना मल्लाहों की एक बस्ती में था. उसकी अपनी एक निजी एक मकान थी लेकिन शायद ही वह उसमे कभी रहा हो. वैसे उस मकान का सुख भोगने वाला उसका और कोई अपना नहीं था. अभी उसके बाल-बच्चे भी नहीं हुए थे कि उसकी पत्नी उसे अकेला छोड़कर परलोक सिधार गयी. वह अपने जीवन काल में बहुत सारा धन इकठ्ठा किया लेकिन कभी भी वह उसका भौतिक सुख नहीं भोग पाया. इतना धन होने के बावजूद भी वह अपने पेशे से बाज न आया. उसे चोरी करने में ही परम शुख की अनुभूति होती. उसने बताया कि शायद वह इस नशे का आदी हो गया था. उसने यह नशा अपनी मर्जी से नहीं बल्कि हालात से मजबूर होकर पकड़ा था. उसका दावा था कि उसके जगह पर यदि संसार का कोई भी इंसान होता तो शायद यही करता. क्योकि पैसे के कारण ही जमीदारों ने उसकी माँ को सरेआम बाजार में नंगा करके चाबुक से पीट-पीट कर मार डाला था. इतना ही नहीं उन जमीदारो ने उससे बचपन से लेकर कई वर्षों तक अपने यहाँ गुलामों की तरह रखा और उससे मजदूरी कराते रहे. एक दिन मौका पाकर वह वहां से भाग निकला. अब वह एक नौजवान था भटकते-भटकते कोलकाता पहुंचा. जहाँ उसकी मुलाकात मकसूद से हुई. जो औवल दर्जे का चोर था. उसी ने उसके रग-रग में चोरी का नशा भर दिया था. कुछ दिन तक तो वह उसका चेला बना रहा लेकिन जल्द ही वह बराबर का हिस्सेदार बन गया. वे दोनों साथ-साथ चोरियां करते और कुल लुटे हुए धन को आपस में बराबर-बराबर बाँट लेते.
कोई भी स्वचालित वैकल्पिक पाठ उपलब्ध नहीं है.
          उसने बताया कि- कलकत्ता से किसी दुसरे देश को जाने वाली जहाज में वे अपना टिकट बुक करा लेते और जहाज जब बीच समुद्र तक पहुँचती तो आधी रात में जागकर उस जहाज में खूब जमकर चोरी करते. इसप्रकार जब वे वापस लौटते तो इनके पास काफी धन होता. इसी नियत से इस बार भी ये दोनों इस जहाज में चले थे. लेकिन इस बार इनकी तैयारी कुछ खास थी. क्योंकि ये जानते थे कि यह जहाज अबतक की सबसे बड़ी जहाज थी. और जाहिर था कि इसके यात्री भी वाही लोग होंगे जिनके पास कभी धन की कमी नहीं रहती.
          उनके इस काम में जहाज के कर्मचारी भी भागीदार थे इसलिए उन्हें उनका भरपूर सहयोग मिलता. यह उनके आमदनी का सबसे अच्छा और बिना मेहनत का तरीका था. रालसन और मकसूद कर्मचारियों की मदद से इस यात्रा के प्रारंभ होने के दस दिन पहले से ही अपने तैयारी में जुट गए थे. अपनी इस तैयारी की योजना में उन्होंने जहाज में लटकी इस छोटी सी नाव को भी चुना था. जिसमे कई गुप्त बॉक्स इस प्रकार बनाये गए थे जिसे कोई भी गैर आदमी देखे तो यह अंदाजा न लगा सके कि इसमें कुछ रखा होगा. जबकि यह सबके नजर के सामने ही था. शायद इसी कारण मैं और चंदू भी इस रहस्य को नहीं जान पाए.
           रालसन के अनुसार-उस रात जहाज के हाल में एक बहुत बड़ी पार्टी का आयोजन था. जिसमे सब लोगों को जाना अनिवार्य था. हाल पूरी तरह से रंगीन लाइटों से जगमगा रहा था. एक तरफ आर्केस्ट्रा चल रहा था जिसके धुन पर अर्धनग्न सुंदरियां नाच रही थीं. हम दोनों भी महफ़िल में शामिल, मौके की तलास में थे. आज का दिन हमारे अनुकूल था रईसजादों की रईसी मिटाने के लिए.         
           हॉल में रईसजादों की ऐयासी का नजारा अपने चरम पर था. वे एक हाथ में शराब लिए नाचती हुई सुन्दरियों को पकड़कर मस्त मगन, अनाप-सनाप बकते हुए झूम रहे थे. कुल मिलकर एक रंगीन शमा,एक रंगीन रात थी. हाल में रोशनी तारो की तरह चमक रही थी. हम छोटे लोग भी उसी में इधर-उधर भटक रहे थे. हम भी झुमने का नाटक करते हुए मस्त थे, लेकिन किनारे-किनारे ही एक दर्शक दीर्घा में.
          हम दोनों पूरी तरह से सतर्क चौकन्ने कौए की तरह चेष्टा लिए हाल से जल्द ही निकाल जाने के लिए बेताब थे. भाग्य ने हमारा भरपूर साथ दिया और मौका मिलते ही हम दोनों स्टेज के पीछे चले गए. आर्केस्टा वाले स्टेज के पीछे जहाँ एक बड़े परदे का आड़ था. वहीँ एक गुप्त रास्ता मिला हाल से बाहर निकलने के लिए . जो सबके लिए प्रवेश निषेध जैसा था.
कोई भी स्वचालित वैकल्पिक पाठ उपलब्ध नहीं है.

          अब हमें किसी के नजरों में न आकर वहां पहुचना था. क्योकि अगर उस समय हमे कोई वहां देख लेता तो बात बिगड़ सकती थी. इसलिए हम दोनों फूंक-फूंकक्र कदम रख रहे थे. देखते-देखते ही मकसूद स्टेज के छत पर पहुँच गया और छत में लगे पाईप, जिसके नीचे आर्केस्टा वालों का चेंजिग रूम था’ से सरकते हुए दरवाजे के पास पहुँच गया. टीक यही क्रिया मैं भी दोहरा रहा था कि तभी एक शराबी ने मुझे देख लिया. मैं पाईप से चिपक गया. वह लड़खड़ाते हुए मेरे पास आने लगा. मैं अब भी उसी तरह दुबका रहा. कि सहसा भाग्य ने साथ दिया और एक सुन्दरी आकर उससे लिपट गयी. और उसके होठों को चूमने लगी. इससे उसका ध्यान मेरी तरफ से जैसे ही हटा मैं जल्दी से उस दरवाजे के पास पहुँच गया जहा मकसूद था. 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूमंडलीय दौर में हिंदी सिनेमा के बदलते प्रतिमान

भूमंडलीकरण एक ऐसी परिघटना थी , जिसने पूरी दुनिया को अपनी मुट्ठी में दबोचकर सामाजिक , आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से बदलने का प्रयास किया। भारत भी इससे अछूता नहीं रहा , भूमंडलीकरण के आने के बाद देश की आर्थिक , सामाजिक और सांस्कृतिक परिदृश्य में काफी बदलाव आया है। इस बदलाव को साहित्य , सिनेमा एवं अन्य विविध कलाओं में सहज ही महसूस किया जा सकता है। जहाँ तक हिंदी सिनेमा की बात है , तो आज पहले की अपेक्षा अधिक बोल्ड विषयों पर फिल्मों का निर्माण हो रहा है। यथा स्त्री-विमर्श , सहजीवन , समलैंगिकता , पुरूष स्ट्रीपर्स , सेक्स और विवाहेतर संबंध एवं प्यार की नई परिभाषा गढ़ती फिल्में इत्यादि। कहने का आशय यह नहीं है कि भूमंडलीकरण से पूर्व उपर्युक्त विषयों पर फिल्म निर्माण नहीं होता था , परंतु 1991 के पश्चात हिंदी सिनेमा में कथ्य और शिल्प के स्तरों पर प्रयोगधर्मिता बढ़ी है। दृष्टव्य है कि संचार माध्यमों में विशिष्ट स्थान रखने वाला सिनेमा , मात्र मनोरंजन का साधन न होकर जनमानस के वैचारिक , सांस्कृतिक , राजनीतिक व सामाजिक जीवन को भी गहराई से प्रभावित करता हैं। चूंकि सिनेमा अपने निर्माण से लेकर प्रदर्शित हो...

ज्ञान्ती (कहानी) हिंदी अकादमी की पत्रिका इन्द्रप्रस्थ भारती के अगस्त 2016 के अंक में प्रकाशित

‘मुझे अब एक पल भी इस घर में नहीं रहना. . .जा रही हूँ मैं… सबकुछ छोड़कर… हाँ-हाँ सब कुछ ! लेना तो मुझे एक साड़ी भी नहीं… लेकिन, ना लूँ तो पहनूंगी क्या ? अपने गहने ! कैसे छोड़ दूँ ? ये तो मेरे हैं. खाक मेरे हैं ? अरे, जब पैदा करने वाले मेरे नहीं रहे, तो अब इन गहनों से क्या सरोकार ? और क्या भरोसा कि जहाँ जा रही हूँ वहां भी मेरा कोई अपना होगा ? भांड में जाये सब... अब कुछ नहीं सोचना मुझे... बस, अब मैं यहाँ नहीं रहूंगी. और … और अनुपम तो मेरा अपना है. वह जो भी करेगा, मेरे भले के लिए ही करेगा. मुझे उसपर भरोसा करना चाहिए, और कोई रास्ता भी तो नहीं’- ज्ञान्ति के मन में तरह-तरह के ख्याल आ रहे थे. और उसके हाथ-पांव इधर-उधर भागकर अपना काम करने में लीन थे. जब कपड़े और गहनों से, बैग ठसाठस भर गया तब वह कुछ शांत हुई. कमरे में इधर- उधर नजर दौड़ाई, ‘कहीं कुछ और जरुरी सामान तो नहीं छुट रहा’. कमरे की हालत जर्जर थी. मिट्टी की दीवार, शहतीरों पर टिके खपरैल कभी भी गिर सकने की हालत में थे. भारी-भरकम आदम के जमाने का पंखा लटक रहा था. ‘जब भी चलता है चूं-चां किये घूमता ही नहीं , वह भी कितना ? अरे ! इसके घुमने से ज्यादा...

(धारावाहिक उपन्यास 1 )

1  शाम का समय था करीब पांच बज रहे होंगे सूर्य पश्चिम दिशा से पूरे आसमान में लाल किरणे छोड़ता हुआ आइस्ता-आइस्ता समुद्र में समता चला गया. मैं एक गुडिया हाथ में लिए चहारदीवारी के पास खड़ी होकर अपने नियमित गति से चल रही जहाज तथा जहाज द्वारा उछाले गए पानी के साथ जी-जान लगाकर किनारे की तरफ भागती और उछलती हुई तरह –तरह की समुद्री मछलियों को देख रही थी. अचानक मेरे हाथ से गुडिया छूटकर नीचे की तरफ गिरी. मैं झुककर देखने लगी. आश्चर्य ! देखा कि एक चौदह-पंद्रह वर्षीय, सावला रंग लेकिन खुबसूरत लड़का जो काला पेंट और भूरे रंग की जर्सी पहने हुए था, लपककर समुद्र की तरफ गिरती हुई मेरी गुडिया को बीच में ही पकड़ लिया. वह मेरी तरफ देखा, उसके होठों पर विजयी मुस्कान थी.               इस घटना से बेखबर जहाज अपनी रफ़्तार से अपने गंतव्य की तरफ बढ़ती चली जा रही थी. मैं उपर से ही चिल्लाई – “वह मेरी है”             वह भी चिल्लाते हुए बोला-“ मैं कब कह रहा हूँ कि मेरी है.”     ...